कौशाम्बी, फरवरी 5 -- मंझनपुर, संवाददाता मतदाता सूची संशोधन प्रक्रिया के बहाने वोट चोरी का आरोप लगाते हुए गुरुवार को सपाई सड़क पर उतर आए। उन्होंने जिला मुख्यालय मंझनपुर स्थित डायट मैदान से लेकर कलक्ट्रेट तक पैदल मार्च किया। इसके बाद जिला निर्वाचन अधिकारी को संबोधित ज्ञापन सदर एसडीएम एसपी वर्मा को सौंपा। इसमें चुनाव आयोग से कार्रवाई की मांग की। सपा जिलाध्यक्ष दयाशंकर सिंह की अगुवाई में सपाई डायट मैदान में इकट्ठा हुए। इसके बाद पैदल मार्च और नारेबाजी करते हुए कलक्ट्रेट गए। वहां ज्ञापन सौंपा। इस दौरान जिलाध्यक्ष ने कहा कि एसआईआर प्रक्रिया वोट चोरी का दूसरा नाम है। आरोप लगाया कि फार्म-7 के माध्यम से एक ही व्यक्ति द्वारा कई मतदाताओं के नाम काटने के लिए आवेदन किए गए हैं। जबकि, संबंधित मतदाता अपने गांवों में मौजूद है। यह खेल एक नहीं अनेकों जगहों प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.