औरैया, फरवरी 8 -- अछल्दा, संवाददाता। थाना क्षेत्र के ग्राम छछूंद में वोटर लिस्ट से नाम काटे जाने की अफवाह फैलने पर प्रशासन हरकत में आ गया। उपजिलाधिकारी बिधूना निखिल राजपूत ने रविवार को गांव पहुंचकर मौके पर जांच की और संबंधित अधिकारियों से जानकारी लेकर ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि किसी भी व्यक्ति का नाम मतदाता सूची से नहीं हटाया गया है। बताया गया कि गांव के करीब एक दर्जन लोगों ने एक युवक पर वोटर लिस्ट से नाम कटवाने का आरोप लगाया था, जिससे गांव में भ्रम की स्थिति बन गई। सूचना मिलते ही एसडीएम गांव पहुंचे और आरओ डॉ. सौरभ से पूरे प्रकरण की जानकारी ली। जांच में सामने आया कि सभी संबंधित लोगों के नाम मतदाता सूची में दर्ज हैं। एसडीएम ने ग्रामीणों को बताया कि विशेष पुनरीक्षण अभियान के तहत जिन मतदाताओं के अभिलेख अधूरे होते हैं, उन्हें नोटिस जारी कर ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.