बिहारशरीफ, जुलाई 12 -- वोटर सत्यापन के खिलाफ कांग्रेस का नागरिक आमरण अनशन शुरू शेखपुरा, हिन्दुस्तान संवाददाता। वोटर सत्यापन के खिलाफ कांग्रेस का नागरिक आमरण अनशन शुरू हो गया है। शनिवार को शहर के तीन मुहानी मोड़ पर आमरण अनशन की शुरुआत की गयी। हालांकि, शुक्रवार से ही यह आंदोलन शुरू होना था। परंतु, डीएम और एसडीओ द्वारा कलेक्ट्रेट के समीप धरना की अनुमति नहीं दिये जाने पर तीन मुहानी मोड़ा पर आंदोलन प्रारंभ किया गया है। कांग्रेस के जिलाध्यक्ष प्रभात कुमार चंद्रवंशी ने बताया कि केंद्र की सरकार लोगों की नागरिकता समाप्त करना चाहती है। नागरिकों के हित के लिए आंदेालन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन लाख बाधा उत्पन्न कर ले। लेकिन, राहुल गांधी के सिपाही नहीं डरेंगे। अनशण में परमेंदर कुमार, शिवशंकर महता, शंभु सिंह आदि मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.