नई दिल्ली, जनवरी 22 -- राजस्थान की सियासत में एक बार फिर 'वोटों की चोरी' का आरोप गूंज उठा है। अजमेर कांग्रेस ने मंगलवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बूथ लेवल अधिकारियों (BLO) के आधिकारिक व्हाट्सएप ग्रुप की कथित चैट सार्वजनिक करते हुए बीजेपी पर सुनियोजित तरीके से मतदाता सूची से नाम कटवाने का गंभीर आरोप लगाया है। कांग्रेस ने इसे 'लोकतंत्र की हत्या' करार देते हुए चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर भी सवाल खड़े किए हैं। कांग्रेस नेताओं का दावा है कि बीजेपी के इशारे पर फॉर्म-7 का दुरुपयोग कर हजारों मतदाताओं के नाम हटाने की कार्रवाई की गई। आरोपों की गंभीरता इस बात से समझी जा सकती है कि इस कथित 'डिजिटल सफाई अभियान' में एक मौजूदा पार्षद का नाम भी मतदाता सूची से गायब पाया गया। व्हाट्सएप ग्रुप की चैट बनी 'सबूत' प्रेस कॉन्फ्रेंस में कांग्रेस नेता धर्मेंद्र राठौड...