मैनपुरी, सितम्बर 6 -- मैनपुरी। मतदाता सूचियों को पूरी तरह से अपडेट किया जाएगा। मतदेय स्थलों पर मतदाताओं की सुविधा के सारे इंतजाम होंगे। सूची में 18 और 19 आयु वर्ग के युवा मतदाताओं एवं महिला मतदाताओं की संख्या बढ़ाने पर विशेष जोर दिया जाएगा। वोटर लिस्ट में धुंधली, काली, अस्पष्ट तथा मानक के विपरीत जो भी फोटो होंगे उन्हें हटाया जाएगा और उनके स्थान पर स्पष्ट फोटो अपलोड कराए जाएंगे। इस आशय के निर्देश मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा की ओर से जारी किए गए हैं। मैनपुरी जनपद की करहल, किशनी, मैनपुरी और भोगांव विधानसभा की मतदाता सूचियों को पूरी तरह से अपडेट करने का अभियान शुरू होगा। अक्सर मतदाता सूची में मतदान के दिन फर्जी वोटिंग की शिकायत रहती है। सूची में जिन लोगों के नाम, पते और फोटो हैं उनको लेकर भी सवाल उठते रहते हैं। इन सब समस्याओं का समाधान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.