आगरा, अप्रैल 7 -- समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष श्रीकृष्ण वर्मा ने कार्यकर्ताओं से कहा है कि वे वोटर लिस्ट पर नजर रखें। गड़बड़ी होने पर शिकायत करके ठीक कराएं, तभी बूथ को मजबूत कर पाएंगे। वे सोमवार को पार्टी कार्यालय पर मासिक बैठक को संबोधित कर रहे थे। जिलाध्यक्ष ने कहा कि अपनी विधानसभाओं में पार्टी को बूथ स्तर तक मजबूत करने के लिए जुट जाएं। जनता के बीच में जाकर पीडीए की बात करें। यह भी बताएं कि भाजपा किस तरह पीडीए विरोधी है। महानगर अध्यक्ष वाजिद निसार ने कहा कि 27 जनवरी से हर विधानसभा में बूथ स्तरीय पीडीए पंचायतें चल रही हैं। इसमें हर वर्ग का आदमी जुड़ रहा है। इसके अलावा भी छोटी-छोटी नुक्कड़ सभाएं करने की जरूरत है। सपा सरकार में हुए कार्यों को जनता को बताएं और पार्टी से जोड़ें। महंगाई और बेरोजगारी जैसे मुद्दों पर बात करें। बैठक में ममता ट...