पटना, अगस्त 2 -- बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण के बाद निर्वाचन आयोग ने नई वोटर लिस्ट का ड्राफ्ट जारी कर दिया है। अगर इस ड्राफ्ट में किसी मतदाता के नाम, पता या अन्य जानकारी को लेकर कोई गड़बड़ी है। या फिर किसी का नाम वोटर लिस्ट से कट गया है, तो चुनाव आयोग की ओर से उसे दुरुस्त करने का एक और मौका दिया जा रहा है। इसके लिए प्रखंड सह अंचल कार्यालयों और नगर निकाय के दफ्तरों में शनिवार 2 अगस्त से विशेष कैंप लग रहे हैं। 1 सितंबर तक मतदाता इन कैंपों में जाकर ड्राफ्ट वोटर लिस्ट पर दावा या आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। विशेष कैंप की व्यवस्था पहले से चली आ रही सुविधा के अतिरिक्त होगी। राज्य के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी की ओर से सभी जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह डीएम को इसकी जिम्मेदारी दी है। जिलों में विभिन्न राजनीतिक दलों के प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.