लखनऊ, फरवरी 9 -- वोटर लिस्ट विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (एसआईआर) में दी गई नोटिसों की सुनवाई के लिए अब हेल्प डेस्क भी बनेगा। मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने रोल प्रेक्षक मंडलायुक्त, जिला निर्वाचन अधिकारी, अतिरिक्त जिला निर्वाचन अधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी, उप जिला निर्वाचन अधिकारी व निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में यह निर्देश दिए। हेल्प डेस्क बनने से जानकारी के अभाव में भटक रहे नोटिस पाने वाले एक करोड़ से अधिक लोगों को मदद मिल सकेगी। उन्होंने समीक्षा के दौरान कहा कि जिन मतदाताओं के नाम 6 जनवरी 2026 को प्रकाशित आलेख्य मतदाता सूची में शामिल हैं, लेकिन वर्ष 2003 की मतदाता सूची का विवरण उपलब्ध नहीं कराया गया है, ऐसे लगभग 1.04 करोड़ मतदाताओं को नोटिस जारी कर नियत तिथि पर सुनवाई की जा रही है। इसके अतिरिक्त, ता...