सहरसा, नवम्बर 1 -- सहरसा, हमारे प्रतिनिधि। बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 के अंतर्गत सहरसा जिला प्रशासन द्वारा स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण मतदान संपन्न कराने की दिशा में तैयारियां जोरों पर हैं। जिलांतर्गत चारों विधानसभा क्षेत्रों में 06 नवंबर को मतदान होगा। जिला प्रशासन ने मतदाताओं से अपील की है कि वे निर्भीक होकर मतदान करें और लोकतंत्र के इस महापर्व में अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करें।मतदान के दिन मतदाता सूची में जिनका नाम दर्ज है, वे अपना मतदाता पहचान पत्र प्रस्तुत कर मतदान कर सकेंगे। यदि किसी मतदाता के पास वोटर कार्ड उपलब्ध नहीं है, तो वे भारत निर्वाचन आयोग द्वारा मान्यता प्राप्त 12 वैकल्पिक फोटो पहचान पत्रों में से किसी एक का उपयोग कर सकेंगे। इनमें आधार कार्ड, मनरेगा जॉब कार्ड, बैंक या पोस्ट ऑफिस द्वारा जारी फोटोयुक्त पहचान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.