रांची, अगस्त 13 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। झारखंड कांग्रेस बिहार वोटर अधिकार यात्रा के लिए गुरुवार को डिजिटल बस रवाना करेगी। एलईडी वैन को पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश रवाना करेंगे। इसमें राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस कर वोट चोरी का मामला उजागर करने का वीडियो चलाया जाएगा। वोट अधिकार यात्रा में राहुल गांधी के शामिल होने को लेकर बिहार के सभी जिलों में को-ऑर्डिनेटर बनाए गए हैं। पूर्व अध्यक्ष राजेश ठाकुर सीवान और विधायक कुमार जयमंगल आरा के को-ऑर्डिनेटर बने हैं। वहीं, रांची में कांग्रेस भवन से अलबर्ट एक्का चौक तक कैंडल मार्च निकाला जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.