सतना, मार्च 7 -- दलीय राजनीति में स्टैच्यू यानि मूर्तियों का अपना अलग ही महत्व है। यही कारण है कि मध्य प्रदेश की सियासत में एक बार फिर स्टैच्यू पॉलिटिक्स को हवा दी गई है। यह हवा भारतीय जनता पार्टी के चार बार के सांसद ने दी है। सांसद ने कांग्रेस के पूर्व मुख्यमंत्री की मूर्ति लगाने की बात कही है। यह बात उन्होंने सोशल मीडिया के जरिये रखी है। भाजपा सांसद द्वारा कांग्रेस के पूर्व मुख्यमंत्री की मूर्ति स्थापित करने के प्रयास की बात कहने पर मध्य प्रदेश के विंध्य क्षेत्र में सियासी गर्मी बढ़ गई है।  सतना लोकसभा क्षेत्र के भाजपा सांसद गणेश सिंह ने अपने सोशल मीडिया पेज पर मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय कुंवर अर्जुन सिंह की मूर्ति स्थापित कराने के प्रयास करने की बात कहने पर सियासी हल्कों में चर्चा बढ़ गई। सांसद द्वारा यह बात रखने पर कांग्र...