मधुबनी, जुलाई 9 -- मधुबनी। सरकार की वोटबंदी के खिलाफ पूरा समाज एकजुट हो चुका है। जनता इसके खिलाफ अभियान को सफल बनायेगी। नौ को भारत बंद के आह्वान को जिले में ऐतिहासिक बनाने के लिए एकजुट हुए इंडिया गठबंधन के द्वारा आयोजित नुक्कड़ सभा को संबोधित करते हुए नगर विधायक समीर कुमार महासेठ ने यह बात कही। मंगलवार को भारत बंद की पूर्व संध्या पर इन्होंने कहा कि चुनाव आयोग द्वारा 2003 के बाद मतदाता सूची में जुड़ने वालों से मूल निवास और जन्म प्रमाण पत्र मांगा जा रहा है, जो एक साजिश के तहत गरीबों, मजदूरों और प्रवासियों को वोटिंग अधिकार से वंचित करने का प्रयास है। राष्ट्रीय हड़ताल को लेकर सभी ने अपनी प्रतिबद्धता दुहराई। राजद जिला प्रभारी सह शिक्षक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष कुमर राय ने कहा कि 44 श्रम कानूनों को समाप्त कर 4 लेबर कोड लागू करने, सार्वजनिक संपत्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.