आरा, फरवरी 21 -- आरा। निज प्रतिनिधि वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय परीक्षा विभाग ने यूजी और पीजी स्तरीय वोकेशनल कोर्स की परीक्षाओं के लिए तैयार कैलेंडर के अनुसार परीक्षा लेने को लेकर तैयारी शुरू कर दी है। इस क्रम में विभिन्न परीक्षाओं के आयोजन की तिथि जारी करते हुए केंद्र का निर्धारण कर दिया गया है। एमबीए सेमेस्टर थर्ड सत्र 2023-25 की परीक्षा तीन से छह मार्च तक जगजीवन कॉलेज केंद्र पर होगी। वहीं एमएड सेमेस्टर चार सत्र, 2021-23, एमएड सेमेस्टर दो सत्र 2022-24 एवं एमएड सेमेस्टर वन सत्र 2023-25 और 2024-26 की परीक्षा सात मार्च से ली जायेगी। एमएड परीक्षा का केंद्र आरा में जगजीवन कॉलेज होगा। वहीं एलएलबी सेमेस्टर फोर सत्र 2020-23 और सत्र 2019-22 की परीक्षा का भी प्रोग्राम जारी हुआ है। एलएलबी की परीक्षा के लिए तीन केंद्र बनाया गया है। परीक्षा तीन से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.