मुजफ्फरपुर, मई 12 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। सीबीएसई स्कूलों में शिक्षकों को वोकेशनल और हेल्थ केयर कोर्स पढ़ाने की ट्रेनिंग दी जायेगी। नई शिक्षा नीति के तहत यह ट्रेनिंग दी जायेगी। इसके लिए सीबीएसई ने सभी स्कूलों को निर्देश जारी कर दिया गया है। सीबीएसई स्कूलों के शिक्षकों को वोकेशनल कोर्स, आर्ट एजुकेशन, फिजिकल एजुकेशन पढ़ाने की ट्रेनिंग मिलेगी। यह ट्रेनिंग 14 मई को सीबीएसई के मुख्यालय में होगी। ट्रेनिंग में सीबीएसई की तरफ से वोकेशनल कोर्स के लिए तैयार कोर्स कौशल बोध के बारे में जानकारी दी जायेगी। सभी स्कूलों से एक-एक शिक्षक को इस ट्रेनिंग में भेजने को कहा गया है। वोकेशनल कोर्स के अलावा कक्षा 9 और 10 में छात्रों को हेल्थ केयर विषय पढ़ाने की भी ट्रेनिंग दी जायेगी। यह ट्रेनिंग 22 और 23 मई को दी जायेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.