बागपत, अक्टूबर 10 -- आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान के तहत भाजपा कार्यालय पर गुरुवार को पत्रकार वार्ता का आयोजन किया गया। प्रदेश मंत्री एवं जिला प्रभारी डॉ. चंद्रमोहन और जिलाध्यक्ष वेदपाल उपाध्याय ने देश को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में सरकार द्वारा उठाए गए कदमों और विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। डा. चंद्रमोहन ने बताया कि आत्मनिर्भर भारत का लक्ष्य केवल उत्पादन बढ़ाना नहीं है, बल्कि भारत को वैश्विक स्तर पर विनिर्माण, नवाचार और सेवा क्षेत्र में अग्रणी बनाना है। उन्होंने मेक इन इंडिया और वोकल फॉर लोकल के माध्यम से स्वदेशी को बढ़ावा देने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि आज भारत रक्षा उत्पादों में भी आत्मनिर्भर हो रहा है। जिलाध्यक्ष वेदपाल उपाध्याय ने बताया कि 10 से 18 अक्तूबर के बीच स्वदेशी मेले का आयोजन होगा। इसके बाद यह अभियान 25 दिसंबर तक जारी रहे...