नई दिल्ली, फरवरी 24 -- अमेरिकी शेयर बाजार में सोमवार को हाहाकार मच गया। सूचकांकों में सोमवार को भारी गिरावट दर्ज की गई। एसएंडपी 500 में 1 प्रतिशत की गिरावट आई, डाऊ जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज 1.7 प्रतिशत टूट गया, और नैस्डैक कंपोजिट 1.1 प्रतिशत फिसल गया। एसएंडपी 500 71.76 अंक गिरकर 6,837.75 पर आ गया। डाऊ जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज 821.91 अंक लुढ़ककर 48,804.06 पर बंद हुआ, जबकि नैस्डैक कंपोजिट 258.80 अंक की गिरावट के साथ 22,627.27 पर आ गया। गिरावट के इस तूफान का असर आज भारतीय शेयर मार्केट यानी दलाल स्ट्रीट पर देखने को मिल सकता है।टैरिफ को लेकर ट्रंप का बड़ा ऐलान राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शनिवार को घोषणा की कि वह अन्य देशों पर अस्थायी रूप से 15 प्रतिशत टैरिफ लगाएंगे। सुप्रीम कोर्ट के एक फैसले के बाद शुक्रवार को उन्होंने जो 10 प्रतिशत टैरिफ की दर तय ...