देहरादून, अक्टूबर 15 -- देहरादून, वरिष्ठ संवाददाता। ऑनलाइन ट्रेडिंग और निवेश में बड़े मुनाफे का झांसा देकर मुस्लिम कॉलोनी, लक्खीबाग निवासी व्यक्ति से 6.95 लाख रुपये हड़प लिए गए। शहर कोतवाली पुलिस ने शिकायत पर साइबर धोखाधड़ी की धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी गई शिकायत में अब्दुल कादिर फारूकी ने बताया कि बीते चार अगस्त को उन्हें एक अनजान नंबर से व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ा गया। ग्रुप में जस सिंह नाम के एक व्यक्ति ने खुद को वॉल स्ट्रीट का ट्रेडर बताकर स्टॉक मार्केट की तकनीकें और ट्रेडिंग पैटर्न सिखाना शुरू किया। इसके बाद एक सितंबर को उसने अपना एक ट्रेडिंग पोर्टल बताते उसके जरिए प्री-मार्केट ट्रेडिंग करके अधिक मुनाफा कमाने का लालच दिया। पीड़ित ने झांसे में आकर उनके बताए पोर्टल पर एकाउंट खोल लिया। इसके बाद पीड़ित ने कई कि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.