बोकारो, सितम्बर 12 -- बोकारो, प्रतिनिधि। झारखंड शिक्षा परियोजना बोकारो की ओर से दो दिवसीय खेलो झारखंड का जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का समापन गुरूवार को जैप 4 मैदान में हुआ। इस प्रतियोगिता में वॉलीबॉल, खो-खो, कबड्डी व रस्साकसी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिले के सभी प्रखंड के सरकारी स्कूलों की विजेता टीम के खिलाड़ी प्रतियोगिता में शामिल हुए। इस प्रतियोगिता का शुभारंभ एपीओ सुमांतो कुमार व अन्य अधिकारी ने खिलाडि़यों से परिचय प्राप्त कर किया। वालीबॉल प्रतियोगिता में अंडर 19 बालक वर्ग वॉलीबॉल में राजकीय प्लस टू उच्च विद्यालय चास की टीम ने प्लस टू हाई स्कूल गोमिया को पराजित कर विजेता बना। गोमिया टीम उप विजेता बनी। खो-खो अंडर 14 बालक में चास प्रखंड की टीम विजेता व जरीडीह प्रखंड की टीम उप विजेता बनी। अंडर 17 खो-खो बालक में चास प्रखंड विजेत...