गिरडीह, फरवरी 9 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। मोंगिया नेशनल वॉलीबॉल अकादमी में सोमवार को 131वें वॉलीबॉल दिवस को खिलाड़ियों ने सेलिब्रेट किया। इस दौरान दोस्ताना मैच भी खेला गया। इस दौरान प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं बच्चों के साथ एमएनवीए के प्रशिक्षक और मोंगिया स्टील लिमिटेड के अधिकारीगण भी मौजूद थे। मौके पर प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे सभी बच्चों ने दोस्ताना मैच खेला। साथ ही बच्चो ने इस महत्वपूर्ण मौके पर वॉलीबॉल जन्म दिवस समारोह पूर्वक केक काट कर मनाया। इस दौरान एक दूसरे को बधाईयां भी दी गई। सनद रहे कि एमएनवीए परिसर में पिछले कई वर्षो से वॉलीबॉल जन्म दिवस समारोह पूर्वक मनाया जा रहा है। जिसका कारण यह है कि बच्चो में वॉलीबॉल के प्रति उत्साह बना रहे और वो प्रशिक्षण के साथ साथ वॉलीबॉल के इतिहास के बारे में भी जान सकें। कार्यक्रम में मोंगिया नेशनल वॉलीब...