फतेहपुर, फरवरी 10 -- हथगाम। कस्बे में आयोजित नेशनल वालीबाल टूर्नामेंट के फाइनल में गोरखपुर की टीम ने बनारस की टीम को अंतिम सेट में 11-6 से हरा दिया। मैच बेहद रोमांचक रहा। एक-एक प्वाइंट बनाने में दोनों टीमों को जमकर पसीना बहाना पड़ा। पहला सेट जहां गोरखपुर ने जीता, वहीं दूसरे सेट में वापसी करते हुए बनारस ने जीत दर्ज की लेकिन फाइनल सेट में बनारस पीछे रह गई और फाइनल की ट्रॉफी गोरखपुर के नाम हो गई। सोमवार की रात को फाइनल खेला गया। बड़ी संख्या में मौजूद दर्शक खिलाड़ियों की हौसला अफजाई करते रहे। पुरस्कार वितरण कस्बा के पूर्व प्रधान सैयद मोहसिन हसन के हाथों किया गया। विजेता टीम के कप्तान मो.शमीम ने ट्रॉफी ग्रहण की। वहीं विजेता टीम को 31 हजार रुपए तथा उपविजेता टीम को 21 हजार रुपए नगद दिए गए। विजेता टीम के खिलाड़ी रेहान मैन ऑफ़ द मैच रहे जबकि उपविजेता ट...