बेगुसराय, जनवरी 2 -- बीहट, निज संवाददाता। वॉलीबॉल के सीनियर पुरूष वर्ग के राज्य टीम में बेगूसराय के खिलाड़ियों का दबदबा कायम रहा। हलांकि बेगूसराय के खिलाड़ी विभिन्न जिला से पंजीकृत होकर बीहट में 28 से 31 दिसंबर तक हुए सीनियर वॉलीबॉल के स्टेट चैम्पियनशिप में अपना जौहर दिखाते हुए बेहतर खेल प्रदर्शन के आधार पर राज्य टीम में शामिल हुए। बेगूसराय बीहट के नंदन कुमार बेगूसराय की ओर से, तेघड़ा प्रखंड के गौड़ा के रौशन, राहटपुर के शुभम, मंझौल के गोविंद समस्तीपुर की ओर से, केशावे के नीलेश कुमार अरवल, बरौनी एक के रवि राज शिवहर तथा रातगांव के विश्वजीत नालंदा की ओर से खेलकर राज्य टीम में जगह बनाने में कामयाब रहे। बिहार राज्य वॉलीबॉल संघ के संयुक्त सचिव अनिल कुमार ने बताया कि नंदन तथा रौशन काउंटर अटैकर, गोविंद कुमार सेटर, शुभम, नीलेश तथा विश्वजीत मिडिल ब्लोक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.