बेगुसराय, अगस्त 29 -- बेगूसराय, हमारे प्रतिनिधि। शिक्षा विभाग, खेल विभाग, बिहार राज्य खेल प्राधिकरण तथा जिला प्रशासन की ओर से जिला स्तरीय मशाल खेल प्रतियोगिता दिन गांधी स्टेडियम बेगूसराय में आयोजित की जा रही है। प्रतियोगिता के तीसरे दिन शुक्रवार को बेगूसराय विधायक कुंदन कुमार, खेल अधिकारी श्याम सहनी ने दीप प्रज्वलित कर खेल का विधवत उद्घाटन किया। उसके बाद राष्ट्रीय खेल दिवस पर हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद के तैलचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया गया। खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए विधायक ने कहा कि बेगूसराय खेल में उर्वर धरती है।आप खेल में राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर बेगूसराय का नाम रौशन करें। केंद्र सरकार और बिहार सरकार खेल और युवाओं को आगे बढ़ाने के लिए कृतसंकल्पित है। खेल से एकता का संदेश जाता है। लोग जाति धर्म भूलकर एक हो जाते...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.