वाराणसी, जनवरी 5 -- वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। 72वीं सीनियर राष्ट्रीय महिला एवं पुरुष वॉलीबाल प्रतियोगिता के शुभारंभ के दौरान मुख्यमंत्री की मौजूदगी में मंच पर ही खेल विभाग तथा भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) के बीच एमओयू हुआ। एमओयू के अनुसार नेशनल सेंटर ऑफ एक्सीलेंस का मुख्य भवन यानी प्रशिक्षण केंद्र, इसके सामने निर्मित खिलाड़ियों का हॉस्टल एवं प्रशिक्षकों का हॉस्टल अब साई संचालित करेगा। इसके साथ ही खिलाड़ियों के चयन की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। खेल विभाग की ओर से सचिव एलवाई सुहास एवं भारतीय खेल प्राधिकरण की ओर से लखनऊ के क्षेत्रीय निदेशक आत्म प्रकाश थे। एमओयू के बाद अब देश स्तर से खिलाड़ियों के चयन की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। यहां मुक्केबाजी, कुश्ती, तलवारबाजी, शूटिंग के खिलाड़ियों का प्रशिक्षण होना है। इन खेलों के लिए 40-40 खिलाड़ियों का चयन...