बलिया, जून 7 -- बलिया, वरिष्ठ संवाददाता। वॉलीबाल फेडरेशन ऑफ इंडिया का बहुप्रतीक्षित चुनाव शनिवार को नई दिल्ली में संपन्न हुआ। अध्यक्ष पद पर वीरेंद्र कंवर और महासचिव पद पर रामानंद चौधरी निर्वाचित हुए। हरी सिंह चौहान कोषाध्यक्ष चुने गए। जिला वॉलीबाल एसोसिएशन के सचिव नीरज राय ने वॉलीबाल फेडरेशन ऑफ इंडिया के चुनाव परिणाम पर खुशी जतायी। कहा कि यह भारतीय वॉलीबाल के लिए एक नया सवेरा है। पूरे देश के वॉलीबाल खिलाड़ी और खेलप्रेमी बेसब्री से इस लम्हे का इंतजार कर रहे थे। उत्तर प्रदेश वॉलीबाल एसोसिएशन ने इस ऐतिहासिक विजय में निर्णायक भूमिका निभाई है। वॉलीबॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया के चुनाव में उपाध्यक्ष पद पर एनवी एच रेड्डी व सुशांत विश्व शर्मा, संयुक्त सचिव आनन्द शंकर राजहंस व कुलदीप वत्स तथा एग्जीक्यूटिव मेंबर विनॉय जोसफ, मिथिलेश कुमार सिंह, उत्तम राज व...