वाराणसी, जनवरी 5 -- वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। सिगरा स्थित स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में रविवार से शुरू आठ दिवसीय 72वीं सीनियर राष्ट्रीय महिला एवं पुरुष वॉलीबॉल प्रतियोगिता में भारतीय वॉलीबॉल संघ के पदाधिकारी भी पहुंचे हैं। शुभारंभ के मौके पर संघ के अध्यक्ष वीरेंद्र कंवर ने बताया कि आईपीएल की तर्ज पर इंडियन वॉलीबॉल लीग का भी आयोजन होगा। सोमवार को होने वाली एजीएम की बैठक में इसे रखा जाएगा। बताया कि क्रिकेट जैसे खेल ने अन्य खेलों को काफी पीछे किया था, हालांकि हाल के वर्षों में अन्य खेलों में उपलब्धियों के बाद लोगों की मनोदशा बदली है। हॉकी का क्रेज बढ़ा है। ग्रामीण क्षेत्र से जुड़ा खेल वॉलीबॉल पहले से सुलभ रहा है। लोगों में चर्चित रहा है। इस खेल और खिलाड़ियों की बेहतरी के लिए इंडियन वॉलीबॉल लीग की तैयारी है। एजीएम की मीटिंग में समय और वर्ष तय हो...