वाराणसी, दिसम्बर 12 -- वाराणसी। पूर्वोत्तर रेलवे वाराणसी मंडल की अंतर विभागीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता प्रेक्षागृह परिसर स्थित कोर्ट पर गुरुवार से शुरू हुआ। पहले मैच में रेल सुरक्षा बल ने कार्मिक विभाग को 25- 10, 25- 14 से हरा दिया। दूसरे मैच में परिचालन विभाग को वाकओवर देकर विजयी घोषित कर दिया गया। इस मौके पर उप क्रीड़ा सचिव सतीश नारायण सिंह, वॉलीबॉल कोच मारूफ खान, भारतेंदु शेखर पांडेय, आनंद राय, आलोक राय, पंकज सिंह, अनीश राय, अजीम खान मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.