संवाददाता, अगस्त 16 -- यूपी के सीतापुर स्थित 11वीं बटालियन पीएसी परिसर स्थित केंद्रीय आयुध भंडार के टॉवर पर ड्यूटी दे रहे जवान की शनिवार को गोली लगने से मौत हो गई। वॉच टॉवर पर ड्यूटी के दौरान फोन पर बात करते समय जवान की स्वयं की इनसास रायफल से गोली चलने के दौरान घटना हो गई। गोलियां ठुड्डी को चीरते हुए सिर के पार हो गईं। घटना में जवान की मौके पर ही मौत हो गई। आनन फानन में उसे जिला अस्पताल लाया गया जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही एसपी अंकुर अग्रवाल समेत पुलिस के अफसर जिला अस्पताल पहुंचे और मौके पर जांच पड़ताल की। परिजनों को सूचित करने के साथ ही शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। जनपद अमरोहा के निवासी हिमांशु सिंह केंद्रीय भंडार के वॉच टावर पर ड्यूटी दे रहे थे। इसी दौरान गोली चलने की आवाज आई और वह गिर पड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.