मुरादाबाद, नवम्बर 28 -- मुरादाबाद। साल के अंतिम महीने में माता वैष्णो देवी जाने वाले श्रद्धालुओं की संख्या तेजी से बढ़ गई है। इसी कारण मुरादाबाद सहित पूरे उत्तर भारत से जम्मू तवी जाने वाली लगभग सभी ट्रेनों में 12 दिसंबर तक आरक्षण पाना मुश्किल हो गया है। रेलवे की आरक्षण प्रणाली में चेक करने पर पता चला कि एसी फर्स्ट, एसी सेकेंड, एसी थर्ड के साथ स्लीपर क्लास तक में वेटिंग की लंबी लिस्ट चल रही है। यह स्थिति पिछले एक सप्ताह से लगातार बनी हुई है। रेलवे अधिकारियों के अनुसार, साल के आखिरी दिनों को खास और यादगार बनाने के लिए बड़ी संख्या में यात्री यात्रा पर निकलते हैं। ऐसे में वैष्णो देवी यात्रा सबसे अधिक पसंद की जाने वाली सूची में शामिल है। सरकारी विभागों में साल के शेष अवकाश के साथ कई निजी संस्थानों के लोग भी छुट्टियां ले रहे हैं, जिसके चलते नौक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.