हापुड़, अगस्त 29 -- नगर से माता वैष्णों देवी यात्रा पर गए श्रद्धालुओं के सकुशल लौटने से परिजनों ने राहत की सांस ली है। जानकारी के अनुसार गढ़ से चार बसें यात्रियों को लेकर गत दिनों जम्मू-कश्मीर के लिए रवाना हुई थीं। इन बसों में कुल 181 यात्री शामिल थे। सभी श्रद्धालुओं ने माता वैष्णों देवी समेत नौ देवियों के दर्शन किए और दर्शन के बाद अमृतसर पहुंच गए हैं। श्रद्धालु राधे, बिजेंद्र, शिवम, राहुल, राम सैनी , मनीष प्रजाति, मोहित ने बताया कि यात्रा के दौरान उन्हें कई बार कठिन परिस्थितियों का सामना करना पड़ा। खासकर भूस्खलन के दौरान जब वे चढ़ाई कर रहे थे तो हालात भयावह हो गए थे। पत्थर गिरने और रास्ता बंद होने जैसी स्थितियों में कुछ समय के लिए जान पर बन आई थी। हालांकि, यात्रियों का कहना है कि माता वैष्णों देवी और भगवान के आशीर्वाद से सभी सकुशल नीचे उतर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.