विकासनगर, अगस्त 29 -- पछुवादून में गणेशोत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है। सुबह से ही श्रद्धालु मंदिरों में पूजा-अर्चना करने के लिए पहुंच रहे हैं। घर-घर श्रीगणेश की मूर्तियां स्थापित किए गए हैं। शुक्रवार को तेलपुरा-अटकफार्म के आदिशक्ति वैष्णो देवी धाम में गणपति बप्पा की मूर्ति स्थापित की गई। गणपति स्थापना से पूर्व मंदिर को सजाया गया था। मूर्ति स्थापना के बाद मंदिर में भजन-कीर्तन का आयोजन किया गया। इस दौरान श्रद्धालुओं को प्रसाद का वितरण भी किया गया। भगवान गणेश की प्रतिमा को सुबह ग्यारह बजे के करीब सेलाकुई मुख्य बाजार से वाहन में लाया गया। यहां से भगवान गणेश के जयघोष लगाते हुए प्रतिमा को मंदिर तक ले जाया गया। मंदिर के पुजारी ने पूजा कर गणेश प्रतिमा को विराजमान किया। इस दौरान पूरा पंडाल गणपति बप्पा मौरेया के जयघोष से गूंजता रहा। गणपति मूर्ति स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.