रांची, मार्च 12 -- फोटो रांची। डीपीएस स्कूल की छात्रा रही वैष्णवी को यूसीईईडी (अंडर ग्रेजुएट कॉमन एंट्रेस एग्जाम फॉर डिजाइन) परीक्षा में देशभर में 12वां स्थान मिला है। बुधवार को अरगोड़ा चौक स्थित जय श्री ग्रीन सिटी में वैष्णवी के सम्मान में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें वैष्णवी को अंगवस्त्र और मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। वैष्णवी के परिजनों ने बताया कि वह शुरू से ही पढ़ाई में काफी तेज थी। सीआईएससीई की दसवीं बोर्ड में 99 प्रतिशत अंक लाकर देश में पांचवां स्थान हासिल किया था। वैष्णवी ने नृत्य एवं नाट्य कला के क्षेत्र में राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर भी कई उपलब्धियां हासिल की हैं। मौके पर एपी सिन्हा, डीएन अंबष्ठ, जसवंत सिन्हा, बीके सिन्हा, संजय समर, कुमार विश्वजीत, बिपिन सिंह, संगीता कुमारी, रेनु सिन्हा, शीतल श्रीवास्तव, पंकज प्रकाश, अर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.