गया, फरवरी 14 -- दक्षिण बिहार केंद्रीय विश्वविद्यालय (सीयूएसबी) के सामाजिक विज्ञान व नीति पीठ के अंतर्गत संचालित सभी विभागों द्वारा संयुक्त रूप से एक विशेष व्याख्यान का आयोजन किया गया। बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) के वरिष्ठ प्राध्यापक प्रो. तेज प्रताप सिंह ने 'उच्च शिक्षा का भूमंडलीकरण, सामाजिक विज्ञान एवं भारत: संभावनाएं और चुनौतियां' विषय पर अपने विचार साझा किये। उन्होंने कहा कि भूमंडलीकरण की प्रक्रिया ने शिक्षा के व्यावसायीकरण और व्यवसायीकरण को तीव्र किया है, जिसके परिणामस्वरूप शिक्षा, शिक्षार्थी, शिक्षक एवं अन्य शैक्षणिक संसाधनों का वैश्विक स्तर पर एक देश से दूसरे देश में आवागमन बढ़ा है। कुलपति प्रो. कामेश्वर नाथ सिंह ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) के संदर्भ में अंतर्विषयक शोध की अनिवार्यता पर बल देते हुए कहा कि समकालीन वैश्वि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.