विकासनगर, अक्टूबर 27 -- भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम का सीधा प्रसारण देखने के बाद नगर में आत्मनिर्भर भारत अभियान के तहत घर-घर जाकर पत्रक वितरित किए। भाजपा नेताओं ने आम जनता को स्वदेशी अपनाने के लिए जागरूक करते हुए बताया कि देश को आत्मनिर्भर बनाने और हर हाथ को रोजगार मुहैया कराने के लिए स्वदेशी वस्तुओं का उपयोग किया जाना जरूरी है। भाजपा के प्रदेश महामंत्री कुंदन परिहार ने कहा कि भारत आज एक ऐतिहासिक मोड़ पर खड़ा है। स्वदेशी का विचार अब केवल एक नारा भर नहीं रह गया है, बल्कि यह आत्मनिर्भर भारत का सशक्त संकल्प बन चुका है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने बीते एक दशक में जिस गति और गहराई से प्रगति के नए आयाम गढ़े हैं, वह पूरी दुनिया के लिए अनुकरणीय है। आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान-2025 इसी यात्रा का ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.