मधुबनी, फरवरी 1 -- बेनीपट्टी, निज प्रतिनिधि। एसके चौधरी शिक्षा न्यास द्वारा संचालित कृषि विज्ञान केंद चानपुरा,बसैठ में आयोजित 10वां तीन दिवसीय कृषि, शिक्षा एवं स्वास्थ्य महोत्सव सह मेगा एग्री एक्सपो के दूसरे दिन रविवार को सभागार में अंतराष्ट्रीय कृषि संगोष्ठी का आयोजन निदेशक डॉ.संत कुमार चौधरी की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। बढ़ती जनसंख्या एवं घट रही जोत की जमीन में वैश्विक उत्पादन और खाद्य सुरक्षा 2047 के लिए जलवायु स्मार्ट खेती पर कृषि विशेषज्ञों ने अपनी बातें रखी। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि रहे सत्तारूढ दल विधान परिषद के सचेतक नालंदा के एमएलसी रीना यादव, एमएमलसी मदनमोहन झा, विधायक ईश्वर मंडल, सुधांशु शेखर, पूर्व मंत्री हुकुमदेव नारायण यादव, पूर्व एमएमएलसी राजू यादव तथा डॉ.संगीता अग्रवाल ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। अतिथिय...