कन्नौज, फरवरी 10 -- छिबरामऊ, संवाददाता। वैश्य समाज को जागृत और एकजुट करने के उद्देश्य से निकाली गई पदयात्रा में गोपाल गुप्ता और योगेंद्र गुप्ता का नगर में माल्यार्पण कर कई स्थानों पर जोरदार स्वागत किया गया। स्थानीय वैश्य समाज के प्रतिष्ठित लोगों ने बड़ी संख्या में इसमें भाग लिया। पदयात्रा के नेतृत्वकर्ता गोपाल गुप्ता ने कहा, 356 उपजातियों में बंटे जैन, वैश्य, लाला, बनिया मिलकर अपनी दुनिया बदलें। उपजाति की विदाई करें, हम सब वैश्य बनिया भाई-भाई हैं। गर्व से कहो हम वैश्य, आवाज दो हम सब एक हैं। उन्होंने बताया कि 9 फरवरी को गुरसहायगंज से शुरू हुई यह पदयात्रा पूरे जिले में भ्रमण करेगी। यदि समाज का सहयोग मिला तो पूरे प्रदेश में इसे विस्तार देकर वैश्य समाज को जागरूक व संगठित किया जाएगा। पदयात्रा पश्चिमी बाईपास से शुरू होकर सौरिख रोड स्थित सिद्ध प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.