रांची, अक्टूबर 31 -- रांची, वरीय संवाददाता। रेडियम रोड के एक होटल में झारखंड प्रदेश वैश्य मोर्चा का 7वां स्थापना दिवस समारोह शुक्रवार को मनाया गया। मुख्य अतिथि डॉ. विजय राज, विशिष्ट अतिथि डॉ. अशोक कुमार एवं समाजसेवी राजेश गुप्ता ने पांच प्रबुद्धजनों को वैश्य रत्न एवं पांच कार्यकर्ताओं को उत्कृष्ट वैश्य की उपाधि से सम्मानित किया। इसमें वैश्य मोर्चा के संघर्ष को और तेज कर इसे मजबूत बनाने का संकल्प लिया गया। केंद्रीय अध्यक्ष महेश्वर साहु एवं कार्यकारी अध्यक्ष रेखा मंडल व हीरानाथ साहु ने दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। मुख्य अतिथि डॉ. राज ने कहा कि वैश्य मोर्चा ने समाज को जगाने और संगठित करने का काम किया है। यह एक बड़ी उपलब्धि है। विशिष्ट अतिथि राजेश गुप्ता ने कहा कि दल से ऊपर समाज होता है। आज सभी नेता अपनी जाति को प्राथमिकता देते हैं। क...