मिर्जापुर, दिसम्बर 9 -- मिर्जापुर। अखिल भारतीय वैश्य महासम्मेलन की बैठक डंकीनगंज स्थित अतिन गुप्ता के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने एक स्वर में पिछले दिनों शहर के गणेशगंज मोहल्ले में हुई ब्लेडबाजी की घटना की निंदा की। इस संबंध में आक्रोशित वैश्य समाज के पदाधिकारियों ने मंगलवार को जिलाधिकारी से मुलाकात करने की बात कही। प्रदेश महामंत्री शैलेन्द्र अग्रहरि ने कहा कि ऐसी घटना की पुनरावृत्ति न हो इसके लिए प्रशासन को आरोपी को गिरफ्तार कर जल्द से जल्द कानूनी कार्रवाई करनी चाहिए। आरोपी के अबतक पुलिस की पकड़ से बाहर रहने से पीड़ित परिवार की सुरक्षा के लिए भी खतरा है। इस संबंध में वैश्य समाज का एक प्रतिनिधि मण्डल उच्च प्रशासनिक अधिकारियों से मुलाक़ात कर कार्रवाई की मांग करेगा। बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष संतोष गोयल, ज्ञान चंद गुप्ता, राजकुमार सोन...