कुशीनगर, फरवरी 23 -- कुशीनगर। मध्यदेशीय वैश्य महासभा द्वारा नगर पालिका परिषद कुशीनगर अध्यक्ष/ईओ को पत्रक सौंपकर वार्ड नंबर 13 राम जानकी नगर/ ब्रम्ह स्थान में कर्म कांड, नित्यक्रम हेतु भूमि आवंटन की मांग की। रविवार को महासभा के राष्ट्रीय मंत्री हीरालाल, प्रदेश मंत्री प्रभात कुमार, नगर अध्यक्ष पन्ना लाल मद्धेशिया के नेतृत्व नपा अध्यक्ष प्रतिनिधि राकेश कुमार जायसवाल को दिए गए पत्रक में महासभा ने मृत्यु के उपरांत होने वाले नित्य कर्म हेतु भूमि आवंटन की मांग की। नगर अध्यक्ष ने कहा कि नपा के वार्ड नंबर 13 और 27 के निवासियों को कर्म कांड और नित्य कर्म के लिए परेशान होना पड़ता है। इसलिए भूमि अतिशीघ्र आवंटित किया जाए, जहां लोगों को बुनियादी सुविधा मिल सके। नपा अध्यक्ष प्रतिनिधि श्री जायसवाल ने महासभा की मांगों पर सकारात्मक कदम उठाए जाने का आश्वासन...