बोकारो, जनवरी 6 -- श्रीमद् भागवत कथा आयोजन समिति की ओर से सेक्टर 9 डी वैशाली मोड़ मैदान में बुधवार से श्रीमद भागवत कथा का आयोजन शुरू किया जाएगा। इसको लेकर सारी तैयारी पूरी कर ली गई है। आयोजन को सफल बनाने को लेकर अगल बगल कॉलोनी में जनसंपर्क किया गया। जिसमें श्रीमद् भागवत कथा सप्ताह ज्ञान यज्ञ को लेकर बुधवार को सुबह 11 बजे से वैशाली मोड़ मैदान से कलश यात्रा भी निकाली जाएगी। यह कथा 7 जनवरी से 14 जनवरी तक चलेगी। इसके लिए सभी माता बहनों को बुधवार को आयोजित होने वाले कलश यात्रा में अधिक संख्या में शामिल होने का अपील किया गया। वैशाली मोड़ मैदान में शाम 4 बजे से कथा का शुभारंभ होगा जो 14 जनवरी को हवन के बाद समाप्त होगा। कार्यक्रम में योगेंद्र कुमार चौधरी,रवि शंकर, विकाश राजहंस,मनीष कुमार पाण्डेय,राम नरेश प्रसाद,अशोक कुमार, बीरेंद्र कुमार,गगन दास,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.