नई दिल्ली, मई 3 -- बिहार के वैशाली जिले में शनिवार को पुलिस ने बड़े पैमाने पर चल रहे सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। वैशाली थाना क्षेत्र के ऐतिहासिक अभिषेक पुष्करणी सरोवर के पास स्थित कई निजी होटल में पुलिस ने छापेमारी की। इससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। पुलिस ने अवैध रूप से देह व्यापार चलाने के आरोप में तीन होटल को सील किया है। सेक्स रैकेट में संलिप्त कई लोगों को गिरफ्तार भी किया गया है। इनमें कई महिला सेक्स वर्कर और अन्य पुरुष शामिल हैं। जानकारी के अनुसार पुलिस को सूचना मिली थी कि वैशाली के ऐतिहासिक अभिषेक पुष्करणी सरोवर के पास अवैध रूप से सेक्स रैकेट चलाया जा रहा है। शनिवार को बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे। उन्होंने एक के बाद एक कई होटल में रेड मारी। इससे होटल में मौजूद कर्मचारियों और सेक्स वर्कर में अफरातफरी मच गई। होटल क...