छपरा, जनवरी 2 -- हत्या के आरोप में पुलिस ने तीन को किया गिरफ्तार सारण जिले के भेल्दी से पिकनिक मनाने वैशाली पहुंचे थे युवक आक्रोशित लोगों ने खरौना गेट मोड़ के पास शव को रख करीब 3 घंटे तक रोड जाम कर रखा भेल्दी(सारण), एक संवाददाता। सारण जिले के भेल्दी से पिकनिक मनाने वैशाली के एक पर्यटक स्थल के समीप पहुंचे युवकों की गुरुवार को पैर पर कार की टायर चढ़ने की वजह से विवाद हो गया।स्थानीय युवकों से हुई झड़प के दौरान मारपीट में एक युवक की हत्या कर दी गई जबकि दो अन्य जख्मी हो गए। शुक्रवार को तीन बजे सुबह में हाजीपुर सदर अस्पताल शव लेकर वैशाली पुलिस पहुंची। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा गया। परिजनों ने मारपीट कर हत्या का आरोप लगाया है। इस हत्या के खिलाफ लोगों ने रोड जाम कर आवागमन ठप कर दिया। इस मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। मि...