हाजीपुर, जनवरी 5 -- वैशाली। सं.सू. जिले की जीवनरेखा कही जाने वाली गंडक नदी के किनारे उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब स्थानीय लोगों ने नदी के किनारे एक विशालकाय अजगर को देखा। अजगर वैशाली के गंडक नदी के रमदौली घाट पर दिखा। अजगर के दिखने की खबर जैसे ही इलाके में फैली बड़ी संख्या में ग्रामीण इकट्ठा हो गए। लोग अजगर को देख अचंभित हो उठे। स्थानीय लोगों ने तत्काल इसकी सूचना वन विभाग को दी। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम यहां पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया। वन विभाग के अधिकारियों के अनुसार अजगर की लंबाई 15 से 16 फीट की है। इसके साथ ही काफी वजनदार है। वन विभाग की टीम के सदस्यों ने बेहद सावधानी पूर्वक रेस्क्यू किया, ताकी अजगर को कोई नुकसान नहीं पहुंचे। स्थानीय लोगों के अनुसार पहली बार गंडक नदी के किनारे इतने बड़े अजगर को देखा गया है। वैसे तो अमूम...