हाजीपुर, फरवरी 23 -- वैशाली। सं.सू. वैशाली के लाल उत्कर्ष प्रकाश ने इतिहास रचा दिया है। ऑस्ट्रेलिया तक उसके संघर्ष और सफलता का सफर पहुंच चुका है। वैशाली के चकनथुआ गांव निवासी जयनंदन ठाकुर के नाती उत्कर्ष राज ने ननिहाल में दसवीं पास कर अपने मेहनत, लगन और संकल्प के दम पर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का नाम रोशन किया है। उन्हें भारत सरकार की ओर से उच्च स्तरीय शोध के लिए आस्ट्रेलिया के मेलबर्न भेजा गया है। उत्कर्ष वैशाली प्रखंड क्षेत्र के चकनथुआ गांव में अपने ननिहाल में नाना जयनंदन ठाकुर के सानिध्य में ग्रामीण परिवेश में प्रारंभिक शिक्षा दीक्षा ग्रहण कर बोर्ड परीक्षा उत्तीर्ण की थी। वह मूल रूप से मुजफ्फरपुर जिले के साहेबगंज निवासी अनिल कुमार के पुत्र हैं। पिता पटना हाईकोर्ट में अधिवक्ता हैं और मां चंचला कुमारी गृहिणी हैं। नाना जयनंदन ठाकुर ने ब...