रामनगर, फरवरी 10 -- रामनगर। कानिया पंचायत घर और रामलीला मैदान में वैवाहिक समारोह आयोजित करने के नाम पर नगर पालिका की ओर से लिए जा रहे 5000 रुपये शुल्क का लोगों ने विरोध किया है। मंगलवार को शुल्क कम करने की मांग को लेकर लोगों ने नगर पालिका अध्यक्ष मो. अकरम का घेराव कर उन्हें एक ज्ञापन सौंपा। लोगों ने कहा कि कानिया और उसके आसपास के निवासी अपने वैवाहिक और अन्य सामाजिक कार्यक्रमों के लिए वर्षों से इसी मैदान का उपयोग करते आ रहे हैं। पूर्व में ग्राम सभा के अंतर्गत होने के कारण यहां कोई शुल्क नहीं लिया जाता था, और यदि लिया भी जाता था तो वह नाममात्र का होता था। अब नगर पालिका 5000 रुपये शुल्क लेने जा रहा है, जोकि अनुचित है। लोगों ने इस शुल्क को जल्द से जल्द वापस लेने की मांग की है। नगर पालिका अध्यक्ष मो. अकरम ने लोगों को आश्वासन दिया कि शुल्क राशि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.