फरीदाबाद, फरवरी 13 -- फरीदाबाद। सूरजकुंड अंतरराष्ट्रीय शिल्प मेला अब वैलेनटाइन डे के रंग में रंगा नजर आ रहा है। मेले के विभिन्न स्टॉलों पर आर्टिफिशियल फूल, रंग-बिरंगे गुलाब, आकर्षक बुके, टैडी बियर और गिफ्ट आइटम्स की भरमार देखी जा सकती है। युवाओं और युगल जोड़ों को ध्यान में रखते हुए दुकानदारों ने विशेष सजावट की है। फूड कोर्ट से लेकर हस्तशिल्प स्टॉल तक लाल और गुलाबी रंग की सजावट माहौल को रोमांटिक बना रही है। कई स्टॉलों पर दिल के आकार वाले सजावटी सामान और गिफ्ट पैक उपलब्ध हैं। युवा वर्ग इन वस्तुओं को अपने खास दिन के लिए खरीदता नजर आ रहा है। दुकानदारों का कहना है कि हर वर्ष वैलेनटाइन डे के आसपास मेले में आने वाले युगल जोड़ों की संख्या बढ़ जाती है। इस बार भी बड़ी संख्या में युवा मेले का रुख कर रहे हैं। कुछ स्टॉलों पर विशेष ऑफर भी दिए जा रहे है...