मुजफ्फरनगर, फरवरी 13 -- यूपी के मुजफ्फरनगर में वैलेंटाइन डे से पहले क्रांति सेना कार्यालय पर लठ पूजन किया गया। क्रांति सेना की महिलाओं ने लठ पूजन किया और वैलेंटाइन डे और उससे जुड़े अन्य दिनों के लिए चेतावनी जारी की है। क्रांति सेना कार्यालय पर महिला मोर्चा क्रांति सेना जिलाध्यक्ष पूनम चौधरी के नेतृत्व व शिवसेना द्वारा 14 फरवरी को वैलेंटाइन डे के विरोध में लठ पूजन का कार्यक्रम किया गया। इसके बाद उन्होंने वॉर्निंग देते हुए नारा दिया जहां मिलेंगे बंटी-बबली, तोड़ देंगे हड्डी-पसली। इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मुजफ्फनगर में क्रांति सेना ने लठ पूजन किया। वैलेंटाइन डे को लेकर उन्होंने कपल्स और होटल-रेस्टोरेंट के लिए भी चेतावनी जारी की है। सोशल मीडिया पर वायरल हुए क्रांति सेना के वीडियो में कार्यालय पर महिलाएं लठ पूजन करती दिखीं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.