कानपुर, फरवरी 15 -- कानपुर, संवाददाता। 'वैलेंटाइन-डे पर मैं अपनी प्रेमिका (शादीशुदा) को साड़ी देने जा रहा हूं। कोई कुछ पूछे तो किसी को बताना नहीं'। अपनी बड़ी बहन से यह बात बोलकर घर से निकले जरौली निवासी 25 वर्षीय आदर्श का शव रेलवे ट्रैक किनारे पड़ा मिला। परिजनों ने प्रेमिका के पति से विवाद के बाद हत्या कर शव रेलवे ट्रैक किनारे फेंके जाने का आरोप लगाया है। जरौली फेज-2 निवासी 25 वर्षीय आदर्श शर्मा ऑयल टैंकर में क्लीनर था। परिवार में मां शशि, बड़ी बहन संध्या, सपना व छोटा भाई ऋषभ है। चाचा कमलेश ने बताया कि सात फरवरी को भतीजी सपना की शादी औरैया निवासी अनुज से हुई थी। 16 फरवरी को सपना की चौथी लेने जाना था। शनिवार को भतीजा आदर्श बाजार में खरीदारी करने गया था। दोपहर लौटने के बाद शाम करीब 5:30 बजे मां शशि की दवा लेने की बात कहकर घर से निकल गया। अपन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.