हापुड़, फरवरी 14 -- यूपी के हापुड़ में वैलेंटाइन-डे पर एक महिला अपने बॉयफ्रेंड के साथ बाइक पर घूम रही थी। वह प्रेमी के साथ बाइक पर सवार होकर जा रही थी। इसी बीच उसके पति ने पीछा करते हुए दोनों को रंगेहाथ पकड़ लिया। पत्नी को प्रेमी संग पकड़ना पति के लिए भारी पड़ गया। पत्नी ने उल्टे पति की ही बीच सड़क पर पिटाई कर दी। बीच सड़क पर हो रहे हंगामे से अफरातफरी मच गई। किसी तरह यातायात पुलिस कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर मामले को शांत कराकर कोतवाली पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने तीनों के खिलाफ शांतिभंग करने की धाराओं में कार्रवाई की है। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। हालांकि हिन्दुस्तान वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। जानकारी के अनुसार, महिला और उसका पति कोतवाली क्षेत्र के...