बोकारो, फरवरी 14 -- बोकारो, प्रतिनिधि। शनिवार को वेलेंटाइन वीक के अंतिम दिन वेलेंटाइन डे के रूप में मनाया जाएगा। इसे लेकर युवाओं ने अपने स्तर से मनाने की खास तैयारी की है। वहीं शहर के प्रमुख रेस्टेरेंट व पार्क में वेंटाइन थीम भी बनाया गया है। शुक्रवार को देर शाम तक युवाओं ने अपने पसंद के गिफ्ट खरीदे। इसे लेकर सेक्टर 4 सिटी सेंटर, सेक्टर 9 व चास के बाजार में छोटे आईटम से लेकर ग्रिटिंग कार्ड की मांग रही। युवाओं की डिमांड को देखते हुए इस बार इलेक्ट्रॉनिक गिफ्ट की भी भरमार थी। जिनकी कीमत 100 रूपया से लेकर 2000 रूपया तक रहा। सेक्टर 4 सिटी सेंटर में खरीदारी करने पहुंचे अविनाश ने बताया कि वेलेंटाइन वीक का इंतजार युवाओं को सालो भर रहता है। वेलेंटाइन डे पर अपने साथी को गिफ्ट देने के लिए खरीदारी करना काफी अच्छा लगा। वहीं वेलेंटाइन गिफ्ट की खरीदारी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.