नई दिल्ली, फरवरी 1 -- भारत और पाकिस्तान की रविवार को आईसीसी अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 में भिड़ंत हो रही है। भारत के युवा सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने सुपर सिक्स मुकाबले में 22 गेंदों में 30 रन बनाए। ताबड़तोड़ बैटिंग के लिए मशहूर सूर्यवंशी ने पांच चौके और एक छक्का लगाया। वह भले ही चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान के खिलाफ बड़ी पारी नहीं खेल पाए मगर कीर्तिमान रचने में कामयाब रहे। वह यूथ वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय खिलाड़ियों की लिस्ट में चौथे स्थान पर पहुंच गए हैं। उन्होंने शुभमन गिल और उन्मुक्त चन्द का रिकॉर्ड तोड़ा। सूर्यवंशी के खाते में 1169 रन हो गए हैं। शुभमन और उन्मुक्त ने 1149 रन जोड़े थे। शुभमन फिलहाल टेस्ट और वनडे टीम के कप्तान हैं जबकि उन्मुक्त भारतीय क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं। सूर्यवंशी ने अपनी पारी में 11व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.